एनएचएम कर्मियों को एएमएस से हाजिरी से मिला छुटकारा
बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की मांग पर डिप्टी सीएम ने एनएचएम के कर्मचारियों की हाजिरी एएमएस से किए जाने संबंधी आदेश को खारिज कर दिया है। अब कर्मचारियों की हाजिरी इस सिस्टम से नहीं लगेगी। डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री के इस आदेश पर सभी ने हर्ष जताया है।
बीते 15 जून को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंत प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती के नेतृत्व में सभी एनएचएम कर्मचारी एएमएस से उपस्थिति दर्ज करने संबंधित आदेश को निरस्त करने और अन्य मांगों को पूरा करने के संबंध में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर इकट्ठा हु़ए। इसके बाद चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह, महामंत्री आदित्य भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष बदायूं कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी ने डिप्टी सीएम से वार्ता की। डिप्टी सीएम ने पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए कर्मचारियों के हित में फैसला लिया।

टिप्पणियाँ