गांवों में चौपाल लगाकर मेडिकल कॉलेज की सुविधाओ की जानकारी देंगे छात्र

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब सुधार दिखने लगा है। यहां पर डॉक्टरों की कमी से लेकर जन जागरूकता अभियान से स्टाफ और मेडिकल छात्रों को सीधा मरीजों से जुड़ने की पहल भी शुरू हो गई है। इस पहल के चलते मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं कॉलेज के स्टाफ के साथ गांवों में चौपाल लगाएंगे। चौपाल में मरीजों की पहचान की जाएगी तो उनको बेहतर उपचार दिलाने के लिए मेडिकल कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए जल्द ही शुभारंभ करने की घोषणा की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गांव देहात के लोग जानकारी के अभाव में सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ