आज रात आठ बजे से बितरोई-मानपुर नगरिया के बीच  बंद रहेगा मार्ग


बदायूं। रेलवे प्रशासन की ओर से जिले के बितरोई और कासगंज जिले के मानपुर नगरिया रेलवे स्टेशनों के बीच मरम्मत कार्य के चलते वहां से संपर्क वाला रोड बंद रहेगा। इस दौरान आवागमन प्रभावित रहेगा। हालांकि रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।

रेलवे प्रशासन इज्जतनगर मंडल के की ओर से जारी सूचना के तहत बताया गया है कि बितरोई-मानपुर नगरिया रेलवे स्टेशनों के बीच मुजरिया-कछला मार्ग की सर्वाधिक ओवर हालिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

इस वजह से 13 जून की रात आठ बजे से उसके अगले दिन सुबह आठ बजे तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग कछला देहात स्थित समपार संख्या 295/सी से आवागमन होगा। रेलवे प्रशासन ने सभी से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ