मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फिर हुए निलंबित, कोर्ट के आदेश पर इसी माह मिला था चार्ज

बिसौली। मदन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  प्रधानाचार्य डॉ. एनपी सिंह को विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक आरोपों की जांच के दौरान प्रबंध समिति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधक की ओर से जारी आदेश में निलंबन की पुष्टि की गई है।

जारी पत्र के अनुसार डॉ. एनपी सिंह पर लगे आरोपों की जांच उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में गठित जांच समिति द्वारा की जा रही है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई कि प्रधानाचार्य पद पर बने रहने की स्थिति में वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं एवं अभिलेखीय साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना भी बनी रह सकती है। इसी आधार पर प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि विद्यालय परिसर में प्रवेश करने से पहले कार्यवाहक प्रधानाचार्य को पूर्व सूचना दें।

बता दें कि मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के बीच एक वर्ष से विवाद चल रहा है। न्यायालय ने 27 मई को प्रधानाचार्य डॉ. एनपी सिंह को चार्ज लेने का आदेश दिया था जिसके बाद 2 जून 2026 को प्रबंध समिति ने भी चार्ज देने का निर्णय स्वीकार करते हुए प्रधानाचार्य का चार्ज डॉ एन पी सिंह को दे दिया । परन्तु अब पुनः उन्हें निलंबित कर दिया गया।


अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेंगे। सभी आरोप निराधार साबित होंगे। प्रबंधक द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

 - डॉ.एनपी सिंह, प्रधानाचार्य


डॉ. एनपी सिंह ने जांच समिति को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया। जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए ही यह कार्रवाई की गई है।

 - राजीव गर्ग, प्रबंधक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ