सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

बदायूं। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही कछला गंगा घाट पर पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयकारों से कछला गंगा के दोनों घाट गूंज उठे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दोनों घाटों पर विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पुलिस और फ्लड पीएसी के जवान खतरे के निशान से पहले ही स्नान की अपील करते रहे। किसी भी श्रद्धालु को गंगा में ज्यादा अंदर तक नहीं जाने दिया। गंगा के दक्षिणी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कछला गंगा घाट से लेकर कासगंज जनपद के सोरों तक बरेली मथुरा हाईवे पर जाम के हालात बन गए, जिससे सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं के वाहन रेंगते हुए नजर आए।

सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर कछला गंगा घाट पर बदायूं जनपद के अलावा कासगंज एटा अलीगढ़ हाथरस सोरों आगरा मथुरा फिरोजाबाद शिकोहाबाद टूंडला के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के सभी भारती जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों के अलावा बसों और ट्रेनों से गंगा स्नान को पहुंचे। गंगा स्नान का सुबह से लेकर शाम तक अनवरत चलता रहा।

स्नान को सुरक्षापूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से शाम तक गंगा घाट पर तैनात रहा। गंगा घाट के पश्चिम दिशा में गंगा स्नान पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया। जिससे गंगा स्नान सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

गंगा घाट पर तैनात रहे गोताखोर और फ्लड पीएसी के जवान : कछला गंगा घाट पर हादसे रोकने के लिए पहले से अलर्ट प्रशासन ने किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती। गंगा घाट पर स्नान के दौरान 10 नाव 20 गोताखोर और फ्लड पीएसी लगातार मूविंग पर रहकर श्रद्धालुओं को मुनादी कर सचेत करते रहे।

  कछला गंगा घाट के अलावा अन्य घाटों पर भी सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर स्नान शुरू हुआ। उसहैत क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा कादरचौक के ककोड़ा गंगा घाट, दातागंज के बेलाडांडी समेत जिले के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर प्रसाद वितरण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ