खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत


वजीरगंज। फसल की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले कुंवरपाल फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे। सोमवार रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव चारपाई पर ही मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कुंवरपाल के पुत्र ने बताया कि मंगलवार सुबह तक पिता नहीं लौटे तो परिवार के सदस्य खेत गए। उन्होंने देखा कि कुंवरपाल का शव चारपाई पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि किसान की मौत की जानकारी मिली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ