दुष्कर्म के आरोपी की अंबियापुर चौराहे से दबोचा
बदायूं। बिल्सी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को अंबियापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

टिप्पणियाँ