युवती को 20 दिन तक बंधक बनाए रखा, चार पर मुकदमा
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया कि 24 मई की रात वह घर पर अकेली थी। उसके जीजा का मौसेरा भाई राहुल निवासी गांव खड़ैया थाना सिकंदरपुर वैश्य कासगंज उसके घर पकौड़ी लेकर आया। पकौड़ी खाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को गुरुग्राम के एक कमरे में पाया, जहां राहुल के साथ उसका मौसेरा भाई सुनील, सुनील की पत्नी रूबी और रूबी के पिता रामकिशोर का आना-जाना था। युवती ने आरोप लगाया कि सुनील, रूबी और रामकिशोर ने ही कमरे की व्यवस्था कर उसे करीब 20 दिन तक बंधक बनाकर रखा। जब युवती के पिता पुलिस के साथ तलाश करते हुए गुरुग्राम पहुंचे तो राहुल 15 जून की सुबह उसे कासगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। जाते समय उसने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ