वीडियो कांफ्रेंसिंग में गैर हाज़िर रहने वालों को नोटिस जारी

बदायूं। विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिये डीडीओ द्वारा की गयी वीडियो कान्फ्रेंसिंग में गायब रहने वाले ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। डीडीओ ने तीन दिन के भीतर जवाब मांग है, संतोष जनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जायेगी।

डीडीओ मनोज कुमार सिंह द्वारा गुरुवार के लिये समरेर, दातागंज, म्याऊं, उसावां, जगत, सालारपुर, कादरचौक एवं उझानी के बीडीओ, एडीओ एवं ग्राम पंचायत सचिवों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों, पंचायत भवन की स्थिति एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की गयी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जगत से वर्षा पाठक, उझानी से अनिल कुमार, कादरचौक ब्लॉक से ग्राम विकास अधिकारी श्याम कश्यप और योगेंद्र पाल नहीं जुड़े। इनसे डीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ