27 अप्रैल से लापता किसान का नहीं मिला सुराग
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महरोली के निवासी किसान धनपाल के लापता होने के बाद पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है। लापता किसान के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए एक बार फिर पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस से की शिकायत में किसान के परिजनों ने बताया है कि किसान धनपाल अविवाहित हैं। वह अपने भाई और भतीजों के साथ रहकर खेतीबाड़ी काम करते थे। वह बीती 27 अप्रैल को महरोली गांव के पास से जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के निकट अपने खेत में खड़ी मक्का की फ़सल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गए। परिजनों ने मूसाझाग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मगर, एक महीना बीतने के बाद भी उनका पता न चलने पर ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि किसान ने अपने हिस्से की जमीन अपने ही परिवार के एक युवक के नाम कर दी थी, इस वजह से ग्रामीण तमाम तरह की बात कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ