कुमुद जयंती पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
प्रख्यात गीतकार संजय पांडेय 'गौहर' को कुमुद साहित्य शिरोमणि और तुलिका सक्सेना एवं डॉ. विमित वर्मा को मिला कुमुद स्मृति-सम्मान
बरेली। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप 'कुमुद' स्मृति- सम्मान समिति के तत्वावधान में स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में कुमुद जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ.तूलिका सक्सेना रहीं। विशिष्ट अतिथिगण पीलीभीत से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार संजय पांडेय गौहर, नवगीतकार रमेश गौतम एवं भारतेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की। संचालन डॉ. मुकेश 'मीत' ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे एवं कुमुद जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ, वंदना मोहन चंद्र पांडेय ने और स्वागत गीत उमेश चंद्र गुप्ता ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पीलीभीत से पधारे प्रख्यात गीतकार संजय पांडेय 'गौहर' को कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान , प्रो.(डॉ.) तुलिका सक्सेना एवं डॉ. विमित वर्मा को कुमुद स्मृति- सम्मान प्रदान किया गया सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह संस्था- संरक्षक डॉ.महेश मधुकर, अध्यक्ष डॉ.अखिलेश कुमार गुप्ता एवं संस्थापक/ सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रदान किया।
कुमुद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर साहित्यकार इंद्रदेव त्रिवेदी ने सारगर्भित प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में साहित्यकार भारतेंद सिंह- रचित 'पंछियों की पंचायत' पुस्तक का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन में नगर एवं बाहर से पधारे कवियों ने अपने सरस काव्यपाठ से कार्यक्रम में देर शाम तक समां बाँधे रखा।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ महेश मधुकर, अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, सचिव उपमेद्र सक्सेना एडवोकेट, डॉ विमित वर्मा ,दीपक मुखर्जी दीप, इंद्रदेव त्रिवेदी, शंकर स्वरूप सक्सेना, डी.प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा, लोटा मुरादाबादी, कुलदीप वर्मा, अशोक उप्रेती, पी.के.दीवाना ,नीलिमा रावत,डॉ मिथिलेश राकेश, उमेश चंद्र गुप्ता, भूपेंद्र नाथ वर्मा, गणेश पथिक, डॉ दीपंकर गुप्त, राम कुमार कोली, गजेंद्र सिंह, कैलाश मिश्रा रसिक , रामकुमार अफरोज ,अभय सक्सेना, दीपांशी सक्सेना, प्रीती सक्सेना, पूनम सक्सेना, डॉ. प्रणब गौतम, संध्या सक्सेना, इशिका सिंघानिया, डॉ रजनीश सक्सेना, भूपेंद्र नाथ वर्मा, रत्ना वर्मा ,निर्भय सक्सेना, सरवत परवेज सहसवानी, कमलकांत तिवारी, उमेश अद्भुत, मनोज दीक्षित टिंकू, कमलकांत श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल राज, प्रताप मौर्य , लक्ष्वेश्वर राजू, अभिषेक अग्निहोत्री, प्रकाश निर्मल, प्रवीन शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा ,राज नारायण गुप्ता, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब सुरेंद्र बीनू सिंहा, कृष्ण स्वरूप सक्सेना, सुभाष जोशी, ऋषि कुमार शर्मा, आरसी पांडेय, डॉ बी एन शास्त्री, पवन अंचल, श्रीकांत मिश्रा, अनुज चौहान, विवेक विद्रोही, मनोज सक्सेना मनोज, रामधनी निर्मल, मिलन कुमार मिलन , नरेंद्र पाल सिंह, प्रकाश बाबू, एसके कपूर, प्रदीप रावत, आरोही रावत, आलोक सक्सेना एडवोकेट, अंजू, संजय सक्सेना ,जिज्ञासु सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, अनुराग उपाध्याय, रीतेश साहनी एवं रमेश रंजन आदि उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ