बितरोई में प्री-एनआई कार्य के चलते 10 से 12 जून तक ट्रेनों का समय बदला
बदायू। रेलवे प्रशासन की ओर से इज्जतनगर मंडल के बितरोई रेलवे स्टेशन पर 10 से 12 जून तक प्री-एनआई का कार्य किया जाएगा। इस वजह से ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। रि-शेड्यूल के मुताबिक ट्रेनों का समय निर्धारित किया गया है।
लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी नबर 55312 गुरुवार को लालकुआं से 60 मिनट रि-शेड्यूल कर संचालित की जाएगी। कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी नंबर 55307- 11 जून को कासगंज से 90 मिनट रि-शेड्यूल कर संचालित की जाएगी। बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी नंबर 55328- 12 जून, को बरेली से उझानी के मध्य 20 मिनट नियंत्रण किया जाएगा।
कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी नंबर 55307- 12 जून को उझानी से बरेली सिटी के मध्य 20 मिनट नियंत्रण किया जाएगा।



टिप्पणियाँ