सीएमओ ने कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
बदायूं। नवागत सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने यहां चार्ज संभालने के अगले दिन अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई का बेहतर ध्यान दिया जाए। उन्होंने गर्मी में व्याकुल कर्मचारियों से हाल जाना तो उन्होंने एसी की मांग की।

टिप्पणियाँ