पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
बदायूं। कस्बा वजीरगंज के मोहल्ले में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के लोगों ने बताया कि मंगलवार को बच्ची मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बच्ची के पिता की तहरीर पर वजीरगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ