ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट से 50 से ज्यादा नाम काटने का लगाया आरोप, डीएम से लगाई गुहार

 बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव ढेल मजरा सोनबूढ़ी के ग्रामीणों ने नई वोटर लिस्ट से 50 से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजा है।


शिकायत करने वाले धर्मेंद्र पाल का आरोप है कि बीएलओ और तहसील के कुछ कर्मचारियों ने विपक्षी लोगों से साठगांठ कर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, वह पिछले चुनावों में मतदान करते रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेज बीएलओ के पास जमा कर दिए थे, इसके बावजूद उनके नाम नई मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए। इससे वह आगामी पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित हो सकते हैं। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से मांग की है कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर पात्र मतदाताओं के नाम वर्ष 2026 की सूची में पुनः जोड़े जाएं और मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ