काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम ने बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम के विरुद्ध लोगों को किया जागरूक
बदायूं। जनपद में चलाए जा रहे जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम द्वारा बस स्टेंड बदायूं पर बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें, बाल श्रम विरुद्ध अभियान की जानकारी उपस्थित यात्रियों एवं राज्य कर्मचारी परिवहन निगम के स्टाफ को पम्पलेट देकर जानकारी दी और हस्ताक्षर करवाए गए।
इसी क्रम में रेलवे स्टेशन बदायूं पर पहुंचकर रेलवे के कर्मचारियों एवं थाना आरपीएफ प्रभारी एवं स्टाफ व जीआरपी के प्रभारी एवं स्टाफ और प्लेट फॉर्म पर चाय, पान, पानी, पुड़िया मसाला एवं समोसे की रेडी वाले वेंडरों और ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों को एवं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को पम्पलेट वितरण कर जानकारी देकर अभियान चलाकर बाल श्रम विरुद्ध अभियान कार्यक्रम के बारे विस्तार विस्तार से लोगों को जानकारी देकर सभी से हस्ताक्षर अभियान बैनर पर हस्ताक्षर करवाए गए। और सभी के लिए टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112, एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन हेल्पलाइन नंबर 18001027222 आदि की जानकारी दी गई कि कोई बच्चा बाल तस्करी व बाल श्रम का शिकार होते मिले तो आप सूचना टोल फ्री नंबरों पर अवश्य दें जिससे बच्चे का बचपन बच सके।



टिप्पणियाँ