एक माह से गायब किशोरी प्रेमी संग बरामद
कुंवरगांव। एक माह पहले घर से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने उसके प्रेमी अनमोल के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक डॉक्टर की नाबालिग बेटी गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इससे पहले भी वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुंवरगांव-बदायूं रोड पर बनेई मोड़ के पास से दोनों को पकड़ लिया।

टिप्पणियाँ