चोरी की रकम के समेत तीन गिरफ्तार, भेजा जेल
बदायूं। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की रकम में से चार हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उझानी कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए फर्रुखाबाद जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कादरचौक रोड से नखासा जाने वाले खरंजे के पास ट्यूबवेल की ओर से दीपू पुत्र अशोक निवासी महमूपुर थाना कायमगंज, रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी लाल दरवाजा थाना कादरीगेट व अजीत पुत्र गुड्डू निवासी मामापुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की रकम में से चार हजार रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि और अजीत का आपराधिक इतिहास भी रहा है। रवि के खिलाफ बदायूं और फर्रुखाबाद जनपद के विभिन्न थानों में चोरी और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं अजीत के खिलाफ भी चोरी, अवैध शस्त्र और आबकारी अधिनियम के मामलों समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियाँ