33 केवीए की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से जिला अस्पताल की बिजली ठप

 मंगलवार को बिना एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लौटे मरीज

बदायूं,। जिला अस्पताल में बिजली गुल होने की वजह से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। काफी देर तक इंतजार करने के बाद मरीज बिना अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराए ही लौट गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद सीएमएस ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि लाइन में फाल्ट आ गया है। इसके बाद सीएमएस ने विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा, ताकि जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारू हो सके।

सोमवार की रात अचानक जिला अस्पताल की सप्लाई वाली 33केवीए की लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सिंगल फेस आने की वजह से वार्डों में पंखे तो चले, लेकिन ज्यादा लोड वालीं जांचों की मशीनें नहीं चल सकीं। इधर, दूर दराज से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने आए लोगों की लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक्सरे रूम के बाहर लग गई। बिजली नहीं आने के कारण एक्सरे और अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। सीएमएस ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से बात की तो पता चला कि लंबा शटडाउन लेना पड़ेगा जिससे आम लोगों को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। भीषण गर्मी की वजह से दोपहर बाद लाइन को दुरुस्त कराया गया। वार्डों में मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए इमरजेंसी सेवाओं को जनरेटर चलवाया गया। विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ