डॉ एनपी सिंह ने किया मदन लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण 

बिसौली। भारी जद्दोजहद के बाद डॉ एनपी सिंह ने मदनलाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रबंध समिति ने उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार नहीं दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार उन्हें वेतन मिलता रहेगा। इधर डॉ एनसी सिंह ने कॉलेज में प्रधानाचार्य की कुर्सी पर न बैठने देने पर आपत्ति जतायी है, उनका कहना है कि जब मैं प्रधानाचार्य हूं तो मुझे कुर्सी मिलना चाहिये।


एक साल से मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य एनपी सिंह के बीच में विवाद चल रहा था। प्रबंध समिति द्वारा एनपी सिंह को पहले निलंबित किया गया, इसके बाद बर्खास्त कर दिया। एनपी सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने 27 मई को प्रबंध समिति के सामने उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया। दो जून को प्रबंध समिति की बैठक हुई। समिति ने एनपी सिंह को प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दे दिया, लेकिन प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज ही रखे। यह सभी अधिकार कार्यवाहक प्रधानाचार्य गणेश चंद्र गोयल के पास ही रहेंगे। गुरुवार को एनपी सिंह कॉलेज पहुंचे और एक रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए गये। प्रधानाचार्य एनपी सिंह ने बताया कि उनके निर्धारित उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कराये गये हैं। उनका कहना है कि मुझे प्रधानाचार्य की कुर्सी पर नहीं बैठने दिया। मेरी कुर्सी पर अवैध रूप से कार्यवाहक प्रधानाचार्य बैठे हैं, जो कि नियमों का उलंघन है। विद्यालय में प्रधानाचार्य का एक पद होता है। जब आयोग से चयनित प्रधानाचार्य है तो कार्यवाहक प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट एक्ट एवं उच्च न्यायालय के आदेश 26 मई की अवमानना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ