टीजीटी परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 3,423 परीक्षार्थी रहे गैर हाज़िर 

बदायूं। टीजीटी परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार के लिये शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। एडीएम प्रशासन एवं परीक्षा नोडल अधिकारी अरुण कुमार की सजगता के चलते दो दिन चली परीक्षा में किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गयी, इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक भेजा गया। परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमैट्रिक की प्रकिया से गुजरना पड़ा। गेट पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

टीजीटी परीक्षा के लिये शहर के गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजकीय महिला महाविद्यालय, एसके इंटर कॉलेज ए और बी ब्लॉक, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर दो दिन परीक्षा चली। गुरुवार के लिये प्रथम पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सुबह सात बजे से पहुंचना शुरू हो गये थे। प्रवेश के दौरान एक-एक परीक्षार्थी की गेट पर अच्छे से तलाशी ली गयी, इसके बाद प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान अनुचित सामग्री बाहर करा दी। केवल परीक्षार्थियों को पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने दी। परीक्षा केंद्रों पर अंदर भी पानी की व्यवस्था की गयी थी।

प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 बजे शुरू होकर 11:30 बजे संपन्न हुयी। प्रथम पाली में पंजीकृत 4,990 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,728 ने परीक्षा दी एवं 2,262 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे संपन्न हुयी। द्वितीय पाली की परीक्षा के लिये 2,520 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से परीक्षा में 1,358 ने परीक्षा दी एवं 1,161 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 3,423 पहुंच गयी। जिन परीक्षार्थियों का पेपर बढ़िया हुआ उनके चेहरे पर केंद्र से निकलते समय खुशी देखने को मिली। एडीएम प्रशासन एवं परीक्षा नोडल अरुण कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ