केक काटकर मनाया सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन

 बदायूं। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आमिर सुल्तानी ने अपने साथियों के साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया 

आमिर सुल्तानी ने कहा कि आज हमारे लोकप्रिय और सबसे युवा सांसद आदित्य यादव जी का जन्मदिन है उनके आज बदायूं में ना होने पर हम लोगों ने इकट्ठा होकर उनके जन्मदिन को मनाया और सभी ने उनके दीर्घायु की कामना भी की है बताया कि जब से वह बदायूं में आए हैं युवा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं की है उनके द्वारा बनाए जनता दरबार से सभी लोगों को सुविधा प्राप्त हो रही है 

 प्रदेश सचिव आरिफ फरीदी ने कहा कि आदित्य यादव का बदायूं से सांसद बनने से युवाओं को राजनीति में बल मिला है 

इस मौके पर शाहबाज़ हुसैन, इमरोज़ चौधरी, मुख्तार अली, अदनान हुसैन और वसीम मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ