बाढ़ आपदा से निपटने को कछला गंगा घाट, अटेना पुख्ता घाट और सिठौलिया खाम पर हुआ मॉकड्रिल 

 बदायूं। संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं राहत, बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से गुरुवार को डीएम अवनीश राय की मौजूदगी में कछला गंगा घाट पर मॉक ड्रिल किया गया।

दातागंज तहसील के अटेना पुख्ता घाट एवं सहसवान तहसील के माजरा सिठौलिया खाम में मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री वितरण, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने एवं संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने संबंधी कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का प्रदर्शन किया।

उसहैत। अटेना घाट पर आगामी बाढ़ के मद्देनजर मॉकड्रिल किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन की मौजूदगी में बाढ़ में फंसे लोगों को टीमों ने निकाला एवं कई डूबते हुये लोगों को बचाने का अभ्यास किया।

सहसवान। खागी नगला स्थित गंगा घाट पर मॉकड्रिल किया गया। राजस्व विभाग, एनडीआरफ और स्थानीय प्रशासन ने अभ्यास में बचाव टीमों की क्षमता और विभागीय समन्वय को परखा गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ