एक माह तक ओवरब्रिज पर आवागमन बंद,मरम्मत कार्य शुरू

रूट डायवर्जन के बाद पहले दिन जाम से जूझते रहे लोग,यातायात व्यवस्था फेल 


बदायूं। शहर के संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के बीच बने फ्लाईओवर पर सोमवार 22 जून से करीब एक माह तक चलने वाले कार्य के दौरान फ्लाईओवर पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गई। यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।

यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर मरम्मत कार्य को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 22 जून से शुरू होने वाले कार्य के दौरान संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक के बीच बने फ्लाईओवर पर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा। यातायात पुलिस के अनुसार कस्बा उसावां, ककराला व जनपद फर्रुखाबाद से आने वाले और जनपद कासगंज, मथुरा तथा एटा जाने वाले वाहन केशव चौकी से मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा (शहीद भगत सिंह चौराहा), पटेल चौक, आरटीओ चौराहा और मेडिकल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी प्रकार कासगंज, मथुरा और एटा से आने वाले वाहन मेडिकल तिराहा, आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी से होकर आगे बढ़ेंगे।


जनपद बिजनौर, संभल एवं बिल्सी की तरफ से आने वाले वाहन, जो उसावां, ककराला तथा जनपद फर्रूखाबाद की ओर जाएंगे, उन्हें आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा (शहीद भगत सिंह चौक), मझिया मोड़ और केशव चौकी से होकर गुजरना होगा।


वहीं रोडवेज बसों के लिए भी अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है। बसें अपने-अपने बस अड्डों से निकलकर पुलिस लाइन चौराहा (भामाशाह चौक), इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।


पहले दिन जाम से जूझते रहे लोग 

ओवरब्रिज बंद होने से पहले ही दिन शहर में जाम।की भयावह स्थिति देखने को मिली ।दातागंज तिराहे से जेल तक वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही और जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोसते रहे। वहीं लोगों ने अंडर पास का सहारा लिया तो वहां भी जाम जैसे स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल दिखाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ