आज ककराला में सात घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
बदायूं। ककराला कस्बे में शनिवार को सुबह 11 से शाम छह बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत निगम की ओर से किए जा रहे हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कार्य के चलते विघुत आपूर्ति ठप रहेगी। विघुत निगम की ओर से सभी से कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ