बाल विवाह, बालश्रम, बाल यौन शोषण एवं बाल तस्करी के प्रति किया जागरूक 

बदायूं । जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था  काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं (उत्तर प्रदेश) में विकास खण्ड जगत में जन कल्याणकारी योजनाओं का शिविर में  कम्युनिटी सोशल वर्कर दुर्गा ने शिविर में उपस्थित महिला एवं पुरुषों के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के बारे में बाल विवाह, बालश्रम, बाल यौन शोषण एवं बाल तस्करी पर विस्तार से जानकारी दी गई । और  01 जून से 30 जून 2026 तक जनपद में चलाए जा रहे बाल तस्करी के विरूद्ध अभियान के बारे में पम्पलेट देकर समझाया गया कहा अगर बाल तस्करी के कोई  बच्चे की जानकारी देता है तो उसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 एवं पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112 पर तुरत सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है।


इसके उपरांत विकास खण्ड जगत के सभागार कक्ष में बाल तस्करी के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर खण्ड विकास अधिकारी व समस्त स्टाफ एवं उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर किए और उपस्थित सभी ने बाल विवाह, बालश्रम एवं बाल तस्करी के विरूद्ध शपथ ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ