एक माह पहले दुगरैया में दो घरों से हुई चोरी का खुलासा

कुंवरगांव। एक माह पहले गांव दुगरैया में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में गांव के लोगों ने गुरुवार को राजेश नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था, जिसने उस दिन गांव में सुभाष के घर से पीतल की परात चोरी करने की कोशिश की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने गांव में दो घरों से हुई 70 हजार रुपये की चोरी की बात कुबूल की और उसकी निशानदेही पर 10 हजार रुपये बरामद किए।

गांव दुगरैया में 15 मई की रात मेहरून निशा पत्नी सफी अहमद और निगत पत्नी स्वर्गीय नत्थू के घरों में चोरी हुई थी। दोनों घरों से करीब 70 हजार रुपये की नगदी और कुछ सामान चोरी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गुरुवार को गांव निवासी राजेश की कुछ लोगों ने खंभे से बांधकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। राजेश गांव के ही सुभाष के घर से पीतल की परात चोरी करते हुए पकड़ा गया था, तब लोगों ने उसे बांधकर पीटा था। इधर, राजेश के परिजनों ने मारपीट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। तब पीड़ित लोग थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। उनका कहना था कि राजेश ने इससे पहले गांव में मेहरून निशा और निगत के घर से चोरी की थी और घटना के बाद परदेस चला गया था। जब वह वापस लौटा तो फिर चोरी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने राजेश को पकड़ लिया और थाने लाकर उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों घरों में हुई चोरी में राजेश का हाथ था। राजेश ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मेहरून निशा के घर से 50 हजार रुपये और निगत के घर से 20 हजार रुपये चुराए थे। तीनों ने आपस में 23-23 हजार रुपये बांट लिए थे और एक हजार रुपये की दावत की थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ