दो पक्षों में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज,वीडियो हुआ था वायरल


 

बदायूं। सहसवान कोतवाली के भवानीपुर खल्ली गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव के रहने वाले एक पक्ष के छुटटन की तहरीर पर पुलिस ने मुब्बन व चमन तथा सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया कि 29 मई की शाम करीब तीन बजे वह नमाज पढ़कर घर पहुंचे थे। इसी दौरान जमीर प्रधान ने उन्हें बुलाकर चमन और मुब्बन को गाली देने की बात पूछी। इंकार करने पर मुब्बन, चमन और सलीम लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और उन्हें घेरकर जमीन पर गिरा दिया। आरोप है कि तीनों ने लात-घूंसों, डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया दूसरे पक्ष के मोहब्बे अली की तहरीर पर पुलिस ने शाकिर उर्फ करूं , छुट्टन व मुशर्रफ व साकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ