डॉ. शिव कुमार बने राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य, ग्रहण किया कार्यभार

बदायूं,। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने चार्ज संभाल लिया। झांसी मेडिकल कॉलेज से रिलीव होने के बाद वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने सभी प्रोफेसर, डॉक्टर और अन्य स्टाफ के साथ वार्ता की।

बीती 27 मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के साथ ही कई शिकायतें चल रही थीं।जनप्रतिनिधियों ने भी उनके खिलाफ शासन में शिकायत की थी। इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौर में खुलकर अव्यवस्थाएं सामने आईं। इसके बाद शासन स्तर से डॉ. अरुण कुमार को प्राचार्य पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर झांसी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार को यहां का प्राचार्य बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानकों के अनुरूप शिक्षण एवं चिकित्सकीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। प्राचार्य ने किहा कि मरीज हित सर्वोपरि रहेगा और सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पात्र मरीजों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने चिकित्सा शिक्षकों को पठन-पाठन, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही चिकित्सालय में मरीज हित से जुड़े विषयों, विशेषकर ऑपरेशन थिएटर व उपचार व्यवस्था में मौजूद कमियों को शासन एवं प्रशासन के संज्ञान में लाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ