डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 10 जुलाई को बिल्सी और समरेर में
बदायूं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 10 जुलाई के लिये बिल्सी एवं समरेर आ रहे हैं। डिप्टी सीएम के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके बाद डिप्टी सीएम के आगमन से संबंधित तैयारियां शुरू हो गयी हैं। डिप्टी सीएम पहले हैलीकॉप्टरसे आ रहे थे अब संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। जिसमें वे अब सड़क मार्ग से बिल्सी पहुंचेंगे।
डिप्टी सीएम 10 जुलाई के लिये 9.30 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से दोपहर 1.25 बजे बिल्सी के मंडी समिति गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां 1.45 बजे बिल्सी विधायक हरीश शाक्य द्वारा बनवाये गये नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का उदघाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद 1.50 बजे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद डिप्टी सीएम 2:55 बजे विधायक हरीश शाक्य के कैंप कार्यालय का उदघाटन करेंगे।

टिप्पणियाँ