नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का टनकपुर से शुभारंभ छह जुलाई से
बदायूं। रेलवे प्रशासन द्वारा नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस छह जुलाई से शुरू की जायेगी। इस एक्सप्रेस का शुभारंभ टनकपुर से किया जायेगा। इस साप्ताहिक ट्रेन चलने से जिले के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा।
गाड़ी संख्या 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन नांदेड़ से 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार को एवं टनकपुर से 17 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा।
छह जुलाई को चलने वाली गाड़ी संख्या 05012 टनकपुर-नांदेड उद्घाटन विशेष गाड़ी टनकपुर से 10.45 बजे चलकर पीलीभीत से 11.42 बजे, इज्जतनगर से 12.38 बजे, बरेली जंक्शन से 13.35 बजे, बदायूं से 14.12 बजे, कासगंज से 15.40 बजे, झांसी से 00.00 बजे, दूसरे दिन ललितपुर से 00.59 बजे, बीना से 02.08 बजे, रानी कमलापति से 04.00 बजे, इटारसी से 05.35 बजे, खंडवा से 08.00 बजे, मलकापुर से 10.12 बजे, अकोला से 12.10 बजे, वाशिम से 13.36 बजे, हिंगोली से 14.21 बजे, बसमत से 15.00 बजे, पूर्णा से 15.55 बजे छूटकर नांदेड 18.00 बजे पहुंचेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी है।
14 जुलाई से लागू होने वाली समय सारिणी
17632 टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 जुलाई, 2026 से प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 09.29 बजे, पीलीभीत से 10.05 बजे, इज्जतनगर से 11.02 बजे, बरेली जंक्शन से 11.32 बजे, बदायूं से 12.12 बजे, कासगंज से 13.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 22.30 बजे, ललितपुर से 23.36 बजे, दूसरे दिन बीना से 00.53 बजे, रानी कमलापति से 02.50 बजे, इटारसी से 04.20 बजे, खंडवा से 06.46 बजे, मलकापुर से 08.55 बजे, अकोला से 10.55 बजे, वाशिम से 12.20 बजे,पूर्णा से 14.50 बजे छूटकर नांदेड 16.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, पेंट्रीकार का 01, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एलएसएलआरडी का 01,जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

टिप्पणियाँ