रामलीला महोत्सव 2026 के लिए कार्यकारिणी गठित का गठन 

आदित्य अध्यक्ष और लव कुमार बने कोषाध्यक्ष

 


बिल्सी। नारायण ग्रीन हाउस में श्री रामलीला महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई रामलीला महोत्सव 2026 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस वर्ष 11 अक्तूबर से चार नवंबर तक नगर में श्री रामलीला मेला का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी को अध्यक्ष तथा लवकुमार वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओपी सागर, अनुज वाष्र्णेय, मनीष पाल वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, संजीव वाष्र्णेय, सत्यपाल वाष्र्णेय, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, गोपीकृष्ण मिश्रा, मनोज कुमार वाष्र्णेय, रजनीकांत अग्रवाल और देवेंद्र माहेश्वरी को संरक्षक बनाया गया। डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता को उप प्रबंधक, संजीव गुप्ता को कमेटी का अध्यक्ष, विनोद पालीवाल, शेखर सक्सेना आदि को दायित्व मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ