राजकीय महाविद्यालय में पीजी में प्रवेश की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी, प्रवेश 25जुलाई तक
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में एम ए राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी , समाजशास्त्र, उर्दू एवं एमकॉम के प्रवेश 22 जुलाई से 25 जुलाई तक होंगे। प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज में चस्पा कर दी गई है।
राजनीति विज्ञान के प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि एमए राजनीति विज्ञान में अनारक्षित वर्ग में 54 %, अनारक्षित महिला 53.6 % ओबीसी 45.8% ओबीसी महिला 45.6% अनुसूचित जाति 53.8 % अनुसूचित महिला 53.2 % तक के अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रवेश समिति ने अनुमति प्रदान की है।
एम ए इतिहास, अंग्रेजी, उर्दू तथा एम कॉम में सीट के सापेक्ष कम आवेदन किए जाने के कारण सभी आवेदकों का प्रवेश कर लिया जाएगा। डॉ जायसवाल ने बताया है कि प्रवेश की योग्यता सूची महाविद्यालय की वेबसाइट एवं व्हाट्सएप चैनल के अलावा हार्ड कॉपी सूचना पट्ट पर भी चस्पा है। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रति दिन सुबह 12: 30 से दोपहर 3 बजे तक होगी। अभ्यर्थी अपने समस्त अंकपत्रों,और टीसी ,चरित्र प्रमाण पत्र, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित रहें। काउंसलिंग के बाद उसी दिन ऑनलाइन शुल्क जमा कर शुल्क रसीद की प्रति महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेरिट लिस्ट के लिए घोषित तिथि समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी का प्रवेश का अधिकार समाप्त हो जाएगा।

टिप्पणियाँ