नपा में तैनात लेखाकार मोहम्मद इशहाक को विदाई
सहसवान। नगर पालिका में तैनात लेखाकार मो. इशहाक को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, मीर हैदर मियां, पालिका सदस्यों और स्टाफ ने उन्हें शाल ओढ़ाकर और फूलमालाएं पहनाकर विदाई दी। पालिकाध्यक्ष ने लेखाकार मोहम्मद इशहाक के लंबे कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा इनका कार्यकाल ईमानदारी अनुशासित और जनहित में समर्थित रहा।
सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने भी अपने विचार रखते हुए उनके साथ बिताए अनुभव और यादों को साझा किया।
सेवानिवृत लेखाकार मोहम्मद इशहाक ने पालिका अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधियों और अपने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें अपने कार्यकाल में आप से जो विश्वास और सम्मान मिला वही उनको सबसे बड़ी पूंजी है।
इस मौके पर सभासद अकरम कुरेशी शाकिर अंसारी अवदर शर्मा सचिन शर्मा प्यारे मियां सिबतेन मोहम्मद जुबेर चंद्रपाल सिंह अनीश कुरैशी बंटी गुड्डू मोहम्मद यूसुफ तथा सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ