दुकान से चोरी हुआ लैपटॉप, प्रिंटर समेत दो गिरफ्तार
बिल्सी। नगर के खैरी बस स्टैंड के निकट एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी और की-बोर्ड बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चार जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान से चोर लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर आदि चोरी हुआ।

टिप्पणियाँ