12 जुलाई को जिले भर में लगेंगे 50, 58,200 पौधे 

मुख्य कार्यक्रम गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे

बदायूँ। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 12 जुलाई को जिले भर में 50, 58,200 पौधे लगाये जायेंगे। मुख्य कार्यक्रम गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे बनकोटा पर आयोजित किया जायेगा। यहां पर मुख्य अतिथि बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष राज्य महिला आयोग बबिता चौहान रहेंगी।

प्रदेश भर में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 12 जुलाई के लिये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष एक दिन में पौधे लगाये जायेंगे। जिले में वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शतप्रतिशत इंडेंट जारी हो चुका है और विभाग की 27 नर्सरियों से ग्राम्य विकास विभाग, जिला पंचायती राज, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, और भूमि संरक्षण आदि विभागों के अलावा ग्राम पंचायतों द्वारा पौध उठान जारी है।

वन विभाग की ओर से सरकारी विभागों के लिये पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। शासन ने पौधरोपण अभियान के लिये सफल बनाने के लिये जिले में नोडल अधिकारी के रूप में जीएसटी कमिश्नर नितिन बंसल को भेजा है। नोडल अधिकारी द्वारा एक्सप्रेस-वे किनारे बिनावर के पास पौधे लगाये जायेंगे। डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ