डांस क्लब के नाम पर अश्लीलता फैलाए जाने का विरोध, जांच में जुटी पुलिस


बदायूं,। शहर के मॉल में डांस क्लब के नाम पर अश्लीलता फैलाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वजह है कि वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि बाहर से बुलाई गई बार बाला डांस कर रही है तो वहां भारी संख्या में मौजूद लोग जाम छलकाते हुए पैसों की बारिश कर रहे हैं। डांस और शराब पार्टी के दौरान वहां बच्चे भी दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी और मनोरंजन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं तो अब पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। पुलिस सभी सबूतों को जुटा रही है ताकि कार्रवाई की जा सके। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि वीडियो शहर के ही मॉल में हाल ही में खुले डांस क्लब का है। अश्लीलता भरा यह वीडियो वायरल होने के बाद सिस्टम पर तमाम सवाल उठने शुरू हो गए। मामला चर्चा में आया तो लोग सिस्टम को जिम्मेदार ठहराने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद मॉल के निदेशक प्रतीश गुप्ता ने कहा कि मॉल स्वामी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उनके पास नाइट और डांस क्लब संबंधी सभी लाइसेंस हैं। सभी विभागों की अनुमति और नियमानुसार लाइसेंस मौजूद हैं। ऐसे में उनका मॉल बदनाम करने के लिए किसी ने ऐसी वीडियो वायरल की है।

युवा मंच संगठन ने भी कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने डीएम और मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कार्रवाई की मांग की है। युवा मंच संगठन ने जिम्मेदार अधिकारियों से पत्र के माध्यम से पूछा है कि किन मानकों के तहत इस तरह का आयोजन किया जा रहा था। उन्होंने नियम और कानून का भी हवाला दिया है। उन्होंने बताया है कि इस तरह के डांस बार से शहर का नाम बदनाम करने का कृत्य किया गया है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ