बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पताल को किया सील

उसहैत। जिले मे अवैध रूप से संचालित अस्पताल और 976 झोलाछाप मरीजों की जान लेने पर आमादा हैं। शिकायत हो या फिर मरीज की जान जाये स्वाथ्य विभाग तब हिलता-डुलता है। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पताल को सील किया गया।

उसावां सीएचसी के एमओआईसी सर्वेश कुमार ने रविवार शाम दलबल के साथ उसहैत नगर के पक्का पुल के पास संचालित जर्रा अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान अस्पताल में कई तरह की अव्यवस्थाएं पाई गईं।

सीएमओ को एक शिकायत मिली थी, जिसमें बताया, 30 दिन पहले ग्राम भुंडी के 25 वर्षीय अनमोल चोटिल हो गए थे। उन्होंने इसी अस्पताल में इलाज कराया था। अनमोल का आरोप है कि इलाज के बाद उनके पैर में सेप्टिक हो गया। उनका पैर काटना पड़ा। छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक विनोद जर्रा किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ