मोबाइल छीनकर भाग रहा चोर दबोचा,सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस

इस्लामनगर। मूंगफली विक्रेता का मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सिर मुंडवाकर सड़क पर जुलूस निकाला गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मूंगफली विक्रेता की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है।

मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी का है। यहां उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा के रहने वाले गिराज पुत्र ज्ञान सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे वह नूरपुर पिनौनी चौराहे पर मूंगफली बेच रहे थे। इसी दौरान एक युवक मूंगफली खरीदने के बहाने मोलभाव करने लगा, जबकि उसके दो साथी कुछ दूरी पर बाइक पर बैठे थे। गिराज के अनुसार वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी मोलभाव कर रहे युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। मोबाइल के कवर में 1200 रुपये, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी रखे थे। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया तो एक युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस का कहना है कि शुमाईल पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला भाट इस्लामनगर को हिरासत में लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पकड़े गए युवक से मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ