एसएसपी ने वीडियो संदेश में की कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा करने की अपील
बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा ने वीडियो संदेश जारी कर श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्गों से यात्रा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वीडियो संदेश जारी कर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें।
एसएसपी ने डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करने की अपील की है।
एसएसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न हो तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी या यूपी-112 को दें।

टिप्पणियाँ