वजीरगंज क्षेत्र में तालाब में पलटा ट्रैक्टर, 22 बच्चे घायल, दो गंभीर


बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और ट्रिपलर तालाब में पलट गया। इससे ट्रिपलर में सवार होकर धान की रोपाई करने जा रहीं 22 किशोरियां दब गईं। हादसे के बाद रोपाई कराने ले जा रहा ठेकेदार और नाबालिग ट्रैक्टर चालक भाग गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने ट्रिपलर के नीचे दबीं किशोरियों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरियों को बाहर निकाला गया जिसमें दो किशोरियों की हालत गंभीर देखते हुए उनको मुरादाबाद रेफर किया गया है। बाकी छिटपुट घायल किशोरियों को निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। एसडीएम बिसौली और सीओ ने मौके पर जाकर लोगों से हादसे की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


हादसा बगरैन-करेंगी के समीप मुड़िया सताशी गांव के समीप हुआ। मुड़िया सतासी गांव निवासी 22 किशोरियों को गांव के संजीव पुत्र मदनपाल निवासी मुड़िया सताशी के ट्रैक्टर ट्रिपलर से ठेकेदार गोपाल धान की रोपाई कराने ले जा रहा था। वह सभी ट्रैक्टर और ट्रिपलर पर बैठी थीं। ट्रैक्टर चालक रास्ते को भांप नहीं पाया तभी ट्रैक्टर का पहिया रास्ते में पड़ी गीली मिट्टी में फिसल गया और तालाब में ट्रिपलर सहित पलट गया। हादसे में नन्हीं पुत्री वासुदेव 17 वर्ष और 16 वर्षीय नंदनी पुत्री मुकेश को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। हादसे की जानकारी लगते ही डीएम अवनीश राय ने बिसौली एसडीएम प्रियंका व सीओ अंशुमन श्रीवास्तव को मौक पर भेजा। पुलिस मौके से भागे ठेकेदार और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। हादसे की सूचना डीएम तक कुछ ही देर में पहुंच गई। डीएम ने बिसौली एसडीएम प्रियंका और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव को मौके पर भेजा। मगर, हैरत की बात तो यह है कि थाना प्रभारी अश्वनी सिंह एसडीएम, सीओ के पहुंचने के 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे।


ये हुए घायल- 

नन्हू पुत्री वासुदेव, शीतल पुत्री सोहनपाल, नंदनी पुत्री मुकेश, कीर्ति पुत्री वासुदेव, बबली, सुजाता पुत्रीगण विजय सिंह, अंजलि, विनीता पुत्रीगण नत्थू, कंचन पुत्री मुकेश, पुष्पा पुत्री रामप्रकाश, रेनू पुत्री चिरौंजीलाल, शिवानी पुत्री राजकुमार, कामिनी पुत्री देवकीनंदन, काजल पुत्री सुखपाल, करिश्मा पुत्री रमेश, प्रीति पुत्री मान सिंह, लक्ष्मी पुत्री दुर्वेश, शिवानी पुत्री प्रेमपाल सभी मुड़िया सतासी के रहने वाले हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ