विद्युत निगम के कई अधिकारियों का हुआ तबादला

 बदायूं। विद्युत निगम की ओर से जारी की गई तबादला सूची में जिले के कई विद्युत अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

विद्युत वितरण खंड प्रथम में तैनात अधिशासी अभियंता नीरज सिंह का तबादला बाबा काशी विश्वनाथ विद्युत वितरण क्षेत्र में किया गया। पीलीभीत में तैनात अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा को विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता का चार्ज दिया गया है। पांच तकनीकी ग्रेड-दो कर्मचारियों का भी गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम गंभीर सिंह को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण सीतापुर बनाया गया है। बिसौली विद्युत वितरण खंड तृतीय के अयाजुद्दीन का तबादला मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बरेली किया गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम बदायूं के गणेश दत्त शर्मा को भी विद्युत वितरण खंड प्रथम बरेली बनाया गया है। इसके अलावा भी कई को इधर-उधर किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ