बरेली रूट पर बसों की चेकिंग में बिना टिकट पकड़े छह यात्री

बदायूं। एआरएम राजेश कुमार पाठक ने सोमवार के लिये बरेली रूट पर बसों की चेकिंग की। एआरएम ने चेकिंग के दौरान घटपुरी के समीप बरेली डिपो की बस में छह यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुये पकड़ लिये।

बरेली डिपो की बस दिल्ली से वापसी कर बरेली जा रही थी। एआरएम राजेश पाठक ने घटपुरी पर एटीआई भानू प्रताप के साथ बस चेक की तो छह यात्री बिना टिकट मिले। जिनमें चार यात्री बदायूं से बरेली एवं दो यात्री बदायूं से बिनावर के थे। एआरएम ने डब्ल्यूटी लिखने के बाद यात्रियों का जुर्माने के साथ टिकट बनवा दिया। एआरएम ने बिना टिकट यात्री मिलने के मामले में चालक, परिचालक के खिलाफ बरेली डिपो के एआरएम को कार्रवाई के लिये रिपोर्ट भेज दी है। एआरएम ने बताया कि बरेली डिपो की बस से बिना टिकट यात्रा करते हुये छह यात्री पकड़े हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ