भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई को, मजिस्ट्रेट नामित
बदायूं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई को निकाली जायेगी। इसके लिये डीएम अवनीश राय ने मजिस्ट्रेट नामित किये हैं।
डीएम ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिये संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये।
डीएम ने बताया कि रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर पथिक चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, काली सड़क होते हुये पुनः बिरुआबाड़ी मंदिर पर समाप्त होगी। रथ यात्रा के दौरान एसडीएम सदर यात्रा के अग्रभाग, तहसीलदार सदर यात्रा के मध्य, तहसीलदार (न्यायिक) यात्रा के पीछे रहकर कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की जिम्मेदारी निभाएंगे। ईओ नगर पालिका को यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य जरूरी नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

टिप्पणियाँ