वृक्षारोपण महायज्ञ के चौथे दिन रोवर्स-रेंजर्स द्वारा औषधीय पौधों का व्यापक रोपण

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ के चौथे दिन आज महाविद्यालय परिसर में रोवर्स-रेंजर्स द्वारा औषधीय पौधों का व्यापक रोपण किया गया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष व पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय को हरित परिसर में परिवर्तित करना, जैवविविधता को बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में औषधीय वनस्पतियों के प्रति जागरूकता फैलाना बताया गया।

कार्यकम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे रोपे और उनके उपयोग, संरक्षण एवं देखभाल से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के साथ ही डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सारिका शर्मा , डॉ ज्योति विश्नोई और डॉ. राशेदा खातून उपस्थित रहे। मौके पर रोवर्स-रेंजर्स के अनेक सक्रिय सदस्यों ने भी भाग लिया, जिनमें वंश मिश्रा, निश्चत कुमार साहू, कृष्णा शर्मा, पुष्पेन्द्र यादव, विशाल कश्यप, भुवनेश कुमार, दिव्यांशी सागर, अर्पना सिंह, नीतू कुमारी, करिश्मा, शीतल, प्रियांशी, काम्या सिंह, उज़मी बी और निधि शर्मा शामिल थे।

समापन अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक औषधीय पौधारोपण और संरक्षण संबंधी पहलों को निरंतर जारी रखने तथा स्थानीय समुदाय में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस पहल से न केवल महाविद्यालय परिसर हरा-भरा होगा, बल्कि विद्यार्थियों को पारम्परिक औषधियों और प्राकृतिक उपचारों के महत्व की भी समझ विकसित होगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ