नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई आज

बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई सोमवार 27 जुलाई को होगी। पिछली न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टाल दी गई। पिछली सुनवाई को दोनों पक्षों के बीच सुप्रीमकोर्ट के आदेश को लेकर बहस हुई। जामा मस्जिद पक्ष की ओर से उनके अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जगह एप्लीकेशन दिखाई।

मामला न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की अदालत में चल रहा है। गुरुवार को होने वाली सुनवाई न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण टाल दी गई। अब सुनवाई सोमवार 27 जुलाई को होगी। पिछली सुनवाई के दौरान जामा मस्जिद इंतजामिया की ओर अधिवक्ताओं ने फिर से कहा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने पर वह उक्त मुकदमे में बहस नहीं कर सकते। वादी पक्ष आदेश नहीं दिखा पाया। विदित हो अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने 2022 में दावा किया था कि जामा मस्जिद की जगह पर पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए मंदिर के अस्तित्व से इनकार किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ