मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को भेजा जेल

उसावां। गली में खेल रही तीन साल की बच्ची को पड़ोस का युवक अगवा कर घर उठा ले गया और उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने जानकारी परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे परिजनों लोगों के साथ आरोपी के घर पहुंचे तो बच्ची को बाहर निकाला और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी पर पाक्सो एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है।

उसावां थाना के गांव में रविवार शाम तीन साल की बच्ची घर के बाहर गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोसी राजीव मिश्रा 35 पुत्र ब्रजकिशोर मिश्रा बच्ची को अगवा कर अपने घर उठा ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने राजीव द्वारा बच्ची को अपने घर ले जाने की बात बच्ची के परिजनों बता दी थी। समय रहते बच्ची की दादी आरोपी के घर पहुंचीं, जहां कमरे का दरवाजा बंद मिला था। शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। कमरा खुलवाकर बच्ची को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दातागंज सीओ अशेष नाथ सिंह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी राजीव मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहा से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजीव मिश्रा इससे पहले भी पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार होकर ढाई साल जेल में रह चुका है। गांव के लोगों ने यह भी बताया कि 10 साल पहले राजीव मिश्रा की पत्नी की मौत हो चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ