नेत्रहीन मज़दूर के घर में लगी आग, बेटी की शादी का सारा सामान जलकर राख

बिनावर। थाना क्षेत्र में एक परिवार के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग में गृहस्थी का सामान, बेटी की शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, बर्तन, नकदी समेत अन्य सामान जल गये।

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव उसैता का है। यहां रहने वाले नेत्रहीन मोहम्मद नबी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए धीरे-धीरे पैसे जोड़कर कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामान खरीदा था। शनिवार को अज्ञात कारणों से उनके कच्चे मकान में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग और ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और शादी के लिए रखा अधिकांश सामान जल गया। मोहम्मद नबी ने बताया कि बेटी की शादी की तैयारी के लिए बड़ी मुश्किल से सामान और कुछ नकदी इकट्ठी की थी।

लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ