दो साल के मासूम को झाड़ी में छोड़कर चली गई निर्दयी मां

बिसौली। पति से फोन पर कहासुनी के बाद एक महिला अपने करीब दो वर्षीय मासूम बच्चे को झाड़ियों में छोड़कर चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। फिलहाल महिला और बच्चे के स्वजनों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ऑनला चौराहे का है। सोमवार को करीब तीन बजे एक महिला आवला चौराहे पर अपने करीब दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बैठी थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला अपने पति से फोन पर बात करते-करते रो रही थी। बातचीत समाप्त होने के बाद महिला ने बच्चे को पास की झाड़ियों में बैठाया और ऑटो बुक कर मनोना धाम चली गई। ऑटो चालक पप्पू निवासी गांव पेपल ने बताया कि महिला ने उसका ऑटो बुक किया था। रास्ते में उसने किसी युवक से फोन पर बात भी कराई। मनोना धाम पहुंचने पर पहले से बाइक लेकर एक युवक वहां मौजूद था। महिला ऑटो से उतरकर उस युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई, जबकि अपना मासूम बच्चा वहीं छोड़ दिया। उधर, बच्चे के अकेले होने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और मासूम को अपनी सुरक्षा में लेकर कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली में मौजूद मासूम अपनी मां को याद कर फूट-फूटकर रोता रहा, जिसे देखकर पुलिसकर्मी और लोग भी भावुक हो गए। घटना के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने बताया कि महिला और बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ