बज्मे अब्र संभल और बज़्म चराग ए सुखन का तरही मुशायरा आज
बदायूं । बज्मे अब्र संभल और बज़्म चराग ए सुखन बदायूं के तत्वाधान में 26 जुलाई 2026 बरोज़ इतवार को एक तरही मुशायरे का इनअक़ाद सुबह 10 बजे सर सैयद पैरामेडिकल कॉलेज, बायपास, बदायूं में किया जा रहा है।
इस मुशायरा का तरही मिसरा है- इस शहर में अब कोई हमारा नहीं लगता।
शायरी के शौकीन तमाम हज़रात से मुशायरे में शामिल होने और बेहतरीन शायरी का लुत्फ उठाने के लिए पुरखुलूस गुज़ारिश की गई है। प्रोग्राम कन्वीनर अरशद रसूल ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय शायरों के अलावा गैर जनपद के शोअरा हज़रात भी अपने तरही कलाम पेश करने तशरीफ़ ला रहे हैं।

टिप्पणियाँ